Tuesday 7 June 2016

सम्राट अशोक और कलिंग युद्ग स्थल "धौली"

प्रिय मित्रों आज में आपको भुवनेश्वर से मात्र 7 किलोमीटर की दूरी पर अशोक महान द्वारा निर्मित कलिंग युद्ध के स्थल "धौली" ले कर चल रहा हूँ। कहा जाता है की कलिंग का युद्ध जिसका रक्तपात देख कर ही सम्राट अशोक का ह्रदय परिवर्तन हुआ वो इसी ज़मीन पर लड़ा गया था।

इसी स्थान पर दया नदी बहती है, कहा जाता है के कलिंग के युद्ध में इतना भीषण रक्तपात हुआ जिससे इस नदी का पूरा पानी लाल हो गया, और इसी लाल रंग ने सम्राट ह्रदय को झँझोर के रख दिया और फ़िर सम्राट अशोक ने कभी युद्ग ना करने की प्रतिज्ञा ली।

इस पहाड़ी के शिखर पर श्वेत शांति स्तूप बना हुआ है जिसका निर्माण जापान बुद्ग संघ ने 1970 में किया।
इसी क्षेत्र में अशोक द्वारा लिखवाए शिलालेख भी देखे जा सकते हैं जिसपर अशोक की शिक्षाएँ लिखी हुई हैं। शीशे से ढके ये अभिलेख बहुत संजो कर रखे गए हैं। सम्राट अशोक द्वारा निर्मित अशोक स्तम्भ भी यहाँ देखा जा सकता है।

प्रांगण के पास शिव का पौराणिक मंदिर भी है। जहाँ हमने भी दर्शनों का आनंद उठाया। भारत वर्ष के प्राचीन इतिहास को दर्शाती ये जगह वाकई देखने लायक है।

2 comments: