Monday, 18 December 2017

काकोरी कांड के शहीदों को शत शत नमन

प्रिय मित्रों
सुप्रभात व सादर नमस्कार!!!
आज का दिन भारत के स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में महत्वपूर्ण दिन है क्योंकि आज ही के दिन यानि कि 19 दिसम्बर 1927 को काकोरी कांड के तीन मुख्य अभियुक्तों को अंग्रेजी सरकार ने बड़ी बेरहमी से फाँसी पर लटका दिया था। ये तीनों शूरवीर थे अशफाकउल्ला खां, पंडित राम प्रसाद बिस्मिल व रोशन सिंह।
ये क्रांतिकारी हिंदुस्तान रिपब्लिकन एसोसिएशन के सक्रिय सदस्य थे जिन्होंने भारत माता को हर हाल में स्वाधीन करवाने की कसम खाई थी। इनके एक अन्य साथी राजेन्द्र नाथ लाहिड़ी को इनसे दो दिन पहले यानी कि 17 दिसम्बर को गोण्डा जेल में फाँसी पर लटका दिया गया था।
आज ही के दिन अशफ़ाक़ को फैज़ाबाद जेल में, बिस्मिल को गोरखपुर जेल और रोशन सिंह को नैनी जेल (इलाहाबाद) में फाँसी पर लटका कर शहीद कर दिया था।
काकोरी कांड के इन नायकों को ऋणी राष्ट्र की ओर से शत शत नमन।
Google
Exploring India with Rishi

Sunday, 10 December 2017

प्रथम ज्योतिर्लिंग श्री सोमनाथ जी के दर्शन

प्रिय मित्रों सादर नमस्कार !!!

वर्ष का अंतिम महीना चल रहा है, आशा है आप सभी नववर्ष के आगमन की प्रतीक्षा कर रहे होंगे. आज मैं आपको ले कर चल रहा हूँ भोले नाथ जी की प्रथम ज्योतिर्लिंग यात्रा पर, जो गुजरात के सौराष्ट्र के प्रभास क्षेत्र में स्थित है और इस ज्योतिर्लिंग का नाम है “सोमनाथ”. इस मंदिर की स्थापना चंद्रदेव ने किया था. ऋग्वेद में भी इस स्थान का उल्लेख मिलता है. सोमनाथ जाने के लिए नजदीकी स्टेशन पश्चिम रेलवे का “वेरावल” व् सोमनाथ है। सोमनाथ की अहमदबाद से दूरी लगभग 410 किलोमीटर है.  

हिन्दू पुराणों के अनुसार जिस जिस स्थान पर भोले नाथ प्रकट हुए थे वहीँ ज्योतिर्लिंगों की स्थापना हुई है. हिन्दू धार्मिक मान्यताओं के अनुसार दाद्श ज्योतिर्लिंग अत्यंत पवित्र स्थल माने गए हैं. शिव पुराण में बारह ज्योतिर्लिंगों के नाम निम्न लिखित हैं :-

सौराष्ट्र सोमनाथं च श्रीशैले मल्लिकार्जुनम
उज्जयिनयां महाकल्मोकारे परमेश्वरम
केदारं वित्प्रष्ठे डाकिन्यां भीमशंकरम
वाराणस्यां च विश्वेसं त्रियंबकं गौतमीतेटे
वैद्यनाथं चिताभूमौ नागेशं दारुकावने
सेतुबन्धे च रामेशंवर घुश्मेशं तू शिवालये
द्वादशेतानि नामानि प्रातरूत्थाय यः पठेत
सर्वपौर्विर्निर्मुक्त सर्वसिद्धिफलं लभेत
इतिहास में कई बार यह मंदिर को कम से कम छह बार तोड़ा गया व लूटा गया. इस पर हमला करने वालों में प्रमुख नाम थे गजनी, अल्लाउदीन खिलजी, ज़फर खान, महमूद बगदा व् औरंगजेब. सरदार पटेल कहते थे किसी भी संस्कृति को नष्ट किया जा सकता है पर मिटाया नहीं जा सकता. सोमनाथ इसका जीता जागता उदहारण है. इसको जितनी बार तोडा गया उसके बाद उतना ही भव्य इसका पुनर्निर्माण हुआ. ये मंदिर केवल गुजरात ही नहीं अपितु समूचे हिन्दू समाज के गौरव की ज्वलंत मिसाल है. वर्तमान भवन के पुनर्निर्माण का आरंभ भारत की स्वतंत्रता के पश्चात् सरदार वल्लभभाई पटेल ने करवाया जिसका उद्घाटन तत्कालीन राष्ट्रपति डाक्टर राजेन्द्र प्रसाद जी ने किया उसके पश्चात् इसके नवीनीकरण का पुन: उद्घाटन पहली दिसंबर 1995 को भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति शंकर दयाल शर्मा ने किया।

यहाँ का शिवलिंग एवं मंदिर भारत के अन्य सभी ज्योतिर्लिंगों में सबसे विशाल एवं अनूठा है। अरब सागर के तट पर इस मंदिर की बनावट बहुत वृहद है और मंदिर बहुत ही विशाल एवं सुंदर दिखाई देता है। भोले नाथ की कृपा से मुझे यहाँ अब तक तीन बार जाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है।  मंदिर परिसर में  सभी 12 ज्योतिर्लिंगों की झांकी लगाई गई है तथा सम्पूर्ण जांकारी दी गई है जो बहुत ज्ञानवर्धक है। सभी मंदिरों की भांति यहाँ भी विशेष पूजा की व्यवस्था है परंतु एक विशेष बात यहाँ गंगाजल से जलाभिषेक करने की। अगर आप निश्चित मूल्य देकर जलाभिषेक पूजा करते हैं तो आपके द्वारा चड़ाया गया जल शिवलिंग से करीब 15 फीट पहले बने स्थान पर डाल दिया जाता है और फिर मोटर द्वारा वो जल स्वतः ही शिवलिंग तक पहुँच जाता है। ऐसा अनूठा प्रयोग मैंने सिर्फ यहीं देखा। मुख्य मंदिर के सामने ही एक पुराना मंदिर है जिसका निर्माण अहिल्या देवी ने करवाया था। कहा जाता है कि मूल पुरातन शिवलिंग इसी मंदिर में है पर एक खास बात मुझे सोमनाथ की यह लगी कि यहाँ मुझे कभी भी बहुत भीड़ नहीं मिली या शायद परिसर ही इतना बड़ा है जिसमें भीड़ समा जाती है और पता ही नहीं चलता चाहे जितनी भी भीड़ हो।
मंदिर प्रांगण में रात साढ़े सात से साढ़े आठ बजे तक एक घंटे का साउंड एंड लाइट शो चलता है, जिसमें सोमनाथ मंदिर के इतिहास का बड़ा ही सुंदर सचित्र वर्णन किया जाता है।
सोमनाथ के बिलकुल पास ही तीन नदियां हिरण, कपिला व् सरस्वती नदियाँ में मिलती हैं इसे त्रिवेणी घाट संगम भी कहा जाता है.

इससे पहले मैं आपको ले जा चुका हूँ भीमा शंकर ज्योतिर्लिंग की यात्रा पर, आशा करता हूँ जल्द ही आपको बाकी दस ज्योतिर्लिंगों की यात्रा पर भी जल्द ही ले कर चलूंगा. तब तक हर हर महादेव.  



श्री सोमनाथ मंदिर 

सोमनाथ मंदिर वर्ष 1895 फोटो श्री नेल्सन/ब्रिटिश लाइब्रेरी 

फोटो गूगल 








अहिल्याबाई द्वारा स्थापित मंदिर 













Saturday, 18 November 2017

1962 के भारत चीन युद्ध के नायक परमवीर चक्र विजेता मेजर शैतान सिंह की कहानी


प्रिय दोस्तों

नमस्कार

भारत के इतिहास में आज के दिन का विशेष महत्व है, वर्ष था 1962, भारत और चीन के बीच युद्ध अपने चरम पर था और पूरा देश चीन द्वारा हमारी पीठ में छुरा घोंप देने से स्तब्ध था। वहीं आज ही के दिन यानी कि 18 नवम्बर 1962 को एक नायक ऐसा भी था जिसने चीनी सेना के छक्के छुड़ा दिए थे, इस अमर बलिदानी का नाम था "मेजर शैतान सिंह"। उन्होंने अपने और अन्य 114 वीर अहीर, साथी सैनिकों के प्राणों को हाथ पर रख कर भारत माता को समर्पित कर दिया और चीन के 1310 सैनिकों को मौत के घाट उतार दिया था। लद्दाख के चुशुल सेक्टर के रेज़ांगला में हुई इस अभूतपूर्व शौर्य गाथा को मैं आप तक एक वीडियो की शक्ल में ले कर आया हूँ, आशा है, इसे न केवल आप देखेंगे अपितु अपने बच्चों और आज की युवा पीढ़ी को भी दिखाएंगे ताकि वो भी अवगत हो सकें कि किस प्रकार असँख्य शूरवीरों ने हमारे देश की अस्मिता बचाने हेतु व हमारी स्वतंत्रता सुनिश्चित करने के लिए हंसते हंसते अपने प्राणों का बलिदान दे दिया था। आज जहाँ एक ओर मेजर शैतान सिंह और उनके 114 साथियों का बलिदान दिवस है वहीं दूसरी ओर भगत सिंह के करीबी साथी रहे बटुकेश्वर दत्त का जन्मदिन है। केन्द्रीय असेंबली में बम्ब फोड़ने के समय बटुकेश्वर और भगत सिंह साथ ही थे।

ऋणी राष्ट्र की ओर से इन महावीरों को शत शत नमन। हर उगते सूरज और ढलते दिन के साथ इन शहीदों को नमन करना हम सभी का कर्तव्य है।
जय हिंद।

Major Shaitan Singh - PVC (1962 Indo - China War)



ऋषि राज
Exploring India with Rishi

साभार
देशभक्ति के पावन तीर्थ
प्रभात प्रकाशन