Wednesday 19 October 2016

लेह में बना रेंचो का स्कूल

प्रिय मित्रों,

सादर नमस्कार!!!

आज आपके ले कर चलते हैं मश्हूर फ़िल्म "थ्री इडियट" वाले जनाब रेंचो के स्कूल में। ये स्कूल लेह से 15 किलोमीटर दूर शेय नामक स्थान पर है।

इस स्कूल का असली नाम है Druk White Lotus School जिसे प्यार से रेंचो का स्कूल भी कहा जाता है। इस स्कूल की शुरुआत आज की पीढ़ी को स्थानीय तिब्बती बौद्ध संस्कृति से अवगत करवाने के लिए की गयी है।
हम इस स्कूल की बिल्डिंग देख कर हैरान रह गए क्योंकि ये न केवल भूकंप विरोधक् है बल्कि अपनी बिजली की पूर्ति भी सोलर पैनल्स से करती है। पूरी बिल्डिंग इको फ्रेंडली है।  ये स्कूल एशिया और विश्व में कई सारे अवार्ड अपने नाम कर चुका है। यहाँ स्कूल की अपनी स्मारिका की दुकान यानि सोवेनिएर शॉप भी है जहाँ कई सारी सामग्री उपलब्ध है, आप यहाँ से यादगार के तौर पर कई वस्तुएं खरीद सकते हैं। ये पैसा स्कूल के विकास में लगाया जाता है।

पहाड़ों के बीच बना ये स्कूल वाकई अनूठा है।

1 comment: