Showing posts with label yogender singh yadav. Show all posts
Showing posts with label yogender singh yadav. Show all posts

Sunday, 23 October 2016

कारगिल युद्ध हीरो परमवीर चक्र विजेता योगेन्द्र सिंह यादव जी से मुलाकात

आज का दिन मेरे लिए अत्यंत यादगार है क्योंकि आज कारगिल युद्ध के हीरो और परमवीर चक्र से सम्मानित शूरवीर योगेन्द्र सिंह यादव जी से भेंट करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। भारत के युद्ध इतिहास में परमवीर चक्र से सम्मानित होने वाले ये सबसे कम उम्र के योद्धा हैं, 1999 में मात्र 19 वर्ष की आयु में इन्होंने वो कर दिखाया जिसे करने में जीवन लग जाता है। ईश्वर ने इन्हें भारत माँ की सेवा करने का अभूतपूर्व अवसर प्रदान किया और इन्होंने भी अपना शौर्य सिद्ध करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी और पाकिस्तान को धूल चटा दी।

22 दिन तक लगातार तोलोलिंग की चोटी पर लड़ाई लड़ी  और उस पर तिरंगा फहराने के बाद टाइगर हिल पर अपना जोहर दिखाते हुए तीन गोलियां खाई और चार पाकिस्तानियों को हलाल कर दिया। गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद हौसला नहीं खोया और दुश्मन को गंभीर चुनौती दी। यादव जी से पहले  सबसे कम उम्र में परमवीर चक्र पाने वाले अरुण खेत्रपाल थे। इन्हें 1971 के भारत पाकिस्तान के युद्ध में मरणोपरांत परमवीर चक्र से नवाज़ा गया था।

योगेन्द्र सिंह यादव जी का निवास  ग़ाज़ियाबाद के पास साहिबाबाद में लाजपत नगर कॉलोनी में है। आज इस रियल लाइफ हीरो को मिलकर सल्यूट किया और इनकी वीरता के लिए इनको ढ़ेरों धन्यवाद व् कृतज्ञता व्यक्त की।  आप ऐसे ही देश की सेवा करते रहें। जय हिन्द। जय भारत।